आप विधायक के साले समेत 3 गिरफ्तार - CG Sandesh

आप विधायक के साले समेत 3 गिरफ्तार

 नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ACB (एन्टी करप्शन ब्रांच) ने आम आदमी पार्टी के विधायक सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों को एक महिला को पार्षद का टिकट दिलाने के लिए रिश्वत मांगने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।


बताया जा रहा है कि आप विधायक के साले और अन्य 2 लोगों ने एक महिला को पार्षद का टिकट दिलाने के लिए 90 लाख रुपए मांगा। जिसमें से 55 लाख रुपये दिए जा चुके थे। इसके बावजूद महिला को टिकट नहीं मिला। मामले में विधायक के साले के अलावा पीए विशाल पांडेय और एक अन्य आरोपी प्रिंस रघुवंशी को भी गिरफ्तार अरेस्ट किया गया है। बता दें आप विधायक के साले का नाम ओम सिंह हैं।

MLA को दिए 35 लाख रुपये

ये पूरा मामला कमला नगर के वार्ड नम्बर 69 का है। यहां आप कार्यकर्ता शोभा खारी ने पार्टी से टिकट की मांग की थी। बताया गया कि MLA अखिलेश पति त्रिपाठी ने टिकट दिलवाने के बदले 90 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 35 लाख रुपये अखिलेशपति त्रिपाठी और 20 लाख रुपये वजीरपुर MLA राजेश गुप्ता को बतौर रिश्वत दिए थे। शिकायतकर्ता ने बताया की पैसे 55 लाख रुपये मिलने के बाद भी उसे पार्षद का टिकट नहीं मिला।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें