पत्नी के हत्यारे श्रद्धानंद ने मांगी रिहाई, राजीव गांधी के ह... - CG Sandesh

पत्नी के हत्यारे श्रद्धानंद ने मांगी रिहाई, राजीव गांधी के हत्यारे रिहा हो गए अब मुझे भी आजाद कीजिए

नई दिल्ली। अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए उम्र कैद की सजा काट रहे 80 साल के स्वामी श्रद्धानंद ने सुप्रीम कोर्ट से रिहाई की गुहार लगाई है। उन्होंने दलील दी है कि अब तो राजीव गांधी के हत्यारों को भी छोड़ दिया, तो मुझे भी छोड़ दिया जाए। स्वामी श्रद्धानंद के वकील ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के पास याचिका दायर की है। श्रद्धानंद अपनी पत्नी शकीरा की हत्या के आरोप में 1994 से जेल में सजा काट रहे हैं।


श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा ने 28 अप्रैल 1991 को पत्नी शकीरा नमाजी की नशीला पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद उसे बेंगलुरु स्थित अपने विशाल बंगले के अहाते में जिंदा दफना दिया था। पत्नी की हत्या के मामले में वह अभी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

श्रद्धानंद ने राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की तरह जेल से रिहा होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। श्रद्धानंद ने रिहाई की अर्जी में कहा कि वह एक भी दिन की पैरोल लिए बगैर 29 साल जेल में बिता चुका है। राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की तरह उसकी रिहाई नहीं होना समानता के अधिकार के उल्लंघन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें