अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा :  थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम चंडीपारा में अवैध शराब रखने की सूचना प्राप्त होने पर पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी संतोष जायसवाल के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही की गई है।


आरोपी संतोष जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी चंडीपारा द्वारा अवैध शराब रखना पाये जाने पर आरोपी को दिनांक 17.11.22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में सउनि सुनील टैगोर, आर. शिव राय सागर एवं अनुज खरे का सराहनीय योगदान रहा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें