एक ही घर के 4 सदस्यों की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनस... - CG Sandesh

एक ही घर के 4 सदस्यों की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी


नई दिल्ली / राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर सनसनीखेज हत्याकांड से दहल उठी है. दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके में एक घर से चार लोगों की लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हैं. ऐसी जानकारी सामने आ रही हैं कि एक युवक ने अपने ही परिवार के चारों लोगों की चाकू मारकर हत्या की है.




मारे गए लोगों में माता-पिता, एक बहन और दादी शामिल हैं. हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा करता है और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उन्हें मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


जिन लोगों की हत्या हुई है, पुलिस ने उनकी पहचान उजागर की है.
 
1. दिवानो (आरोपी की दादी)
2. दिनेश कुमार (आरोपी का पिता)
3. दर्शन रानी (आरोपी की माता)
4. उर्वशी (आरोपी की बहन)



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें