Gold Price Update : जानें क्या है 14 से 24 कैरेट गोल्ड का ता... - CG Sandesh

Gold Price Update : जानें क्या है 14 से 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Update : शादी के इस सीजन में एकबार फिर से सोने और चांदी (gold and silver) के दाम बढ़ने लगे हैं। एक दिन की गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे दिन सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

वहीं मंगलवार को सोना 107 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत 1109 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई। इसके बाद सोना करीब 52500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61600 रुपये प्रति किलो की दर पर बंद हुई। इस तेजी के बावजूद सोना 3600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18400 प्रति किलो से भी सस्ता खरीदने का मौका है।


सोना (Gold Price) 547 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 52406 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले दिन सोमवार को सोना 547 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर सस्ता होकर 52406 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

सोने की तरह चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 1109 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 61551 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी 878 रुपये प्रति किलो की दर से गिरकर 60442 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा



इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 107 महंगा होकर 52513 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 107 रुपया महंगा होकर 52303 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 98 रुपया महंगा होकर 48102 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 80 रुपया महंगा होकर 39385 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 62 रुपये महंगा होकर 30720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

Gold Price Update : सोना करीब 3600 और चांदी 18400 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3687 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस समय सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 1429 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें