फंदे से लटका मिला पति का शव , महिला की गला रेतकर हत्या - CG Sandesh

फंदे से लटका मिला पति का शव , महिला की गला रेतकर हत्या

नई दिल्ली। बवाना थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं मृतका के पति का शव सोनीपत में फांसी पर लटका मिला। बताया गया कि बुधवार सुबह पति महिला के साथ दिल्ली में मौजूद था। अब पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को महिला की हत्या के संबंध में जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि 35 वर्षीय महिला का गला रेता गया था। कमरे में हर तरफ खून फैला हुआ था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मरने वाली महिला का नाम उपासना है और वह हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली थी। शुरुआत में उसके पति संजय पर हत्या का शक जा रहा था।


लेकिन जब उसके पति संजय के बारे में जानकारी ली गई तो पुलिस को पता चला कि उसकी भी मौत हो गई है। संजय की लाश सोनीपत में फांसी के फंसे पर लटकी हुई मिली है। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह संजय उपासना के साथ मौजूद था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें