भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही य... - CG Sandesh

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही ये बात, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कांग्रेस होगी मजबूत

खरगोन :  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा मध्यप्रदेश पहुंची है। आज चौथे दिन यात्रा की शुरूआत खंडवा के मोरटक्का गांव से हुई है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा व पार्टी के अन्य नेता, समर्थक भी मौजूद रहे। इसके अलावा यात्रा में मध्यप्रदेश के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए हैं।


भारत जोड़ो यात्रा में मंत्री TS सिंहदेव हुए शामिल

मंत्री TS सिंहदेव आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से यात्रा में चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा प्रजातांत्रिक बुनियाद रखेगी। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कांग्रेस मजबूत होगी। आखिरी के एक साल के लिए CM बनने के सवाल पर TS सिंहदेव ने कहा कि ये छोटी बात है राहुल गांधी के संकल्प के सामने। हम सब एक होकर काम कर रहे हैं।

मंत्री टीएस सिंहदेव के अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी और जल लेकर आए हैं। आज बाबा साहब की जन्म स्थली में पौधारोपण करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा का जबरदस्त असर है। अगले विधानसभा चुनाव में यात्रा का फायदा छत्तीसगढ़ में दिखेगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें