भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई युथ कांग्रेस कार्यकर्ता देबो... - CG Sandesh

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई युथ कांग्रेस कार्यकर्ता देबोश्री मुखर्जी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई, जो कि कश्मीर तक जानी है, जहां अलग – अलग राज्यों के विभिन्न शहरों से पदयात्रा कर गुजर रहे राहुल गाँधी हर वर्ग के लोगों से मिल रहे हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आ रही है। वहीँ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और आम लोग यात्रा में शामिल हो रहे है।



 इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हजारों की संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो अलग-अलग राज्यों से अपना समर्थन दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीँ इस दौरान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली देबोश्री मुखर्जी युथ कांग्रेस कार्यकर्ता ने राहुल गाँधी से मुलाकात की, और कई जनकल्याणकारी विषयों पर उनसे चर्चा भी की, देबोश्री का कहना है कि राहुल गाँधी की इस यात्रा से लोगों में काफी उत्साह है, लाखों की तादात में लोग शामिल होकर अपना समर्थन दे रहे है, इस दौरान मुझे भी उनसे मिलने का मौका मिला।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें