BCCI ने किया CAC का गठन, टीम इंडिया के इन पूर्व खिलाड़ियों क... - CG Sandesh

BCCI ने किया CAC का गठन, टीम इंडिया के इन पूर्व खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तीन सदस्यों वाली क्रिकेट सलाहकार समिति का चयन किया है। इसमें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अशोक मल्होत्रा को भी चुना गया। उनके साथ-साथ जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक को भी शामिल किया गया है। अशोक के साथ-साथ सुलक्षणा और जतिन भी टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। हालांकि इन तीनों का इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है।


बीसीसीआई ने सीएसी में अशोक और जतिन को नए सदस्य के रूप में शामिल किया है। जबकि सुलक्षणा को रिटेन किया गया है। वे पहले भी इस कमेटी का हिस्सा रही हैं। जतिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 4 वनडे मैच खेल चुके हैं। वे फर्स्ट क्लास मैचों की 95 पारियों में 3964 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में जतिन ने 13 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। वे लिस्ट ए के 44 मुकाबलों में 1040 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें