सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज के लेटेस्ट रेट - CG Sandesh

सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज के लेटेस्ट रेट

महीने के पहले दिन आज डोमेस्टिक मार्केट में पर गोल्ड 393 रुपए की तेजी के साथ 53324 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. तो वहीं चांदी में 1200 रुपए से ज्यादा की तेजी है. इस समय MCX पर चांदी 1150 रुपए के उछाल के साथ 63390 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. गोल्ड इस समय 3.5 महीने के उच्चतम स्तर पर और चांदी 7 महीने के उच्चतम स्तर पर है.

1 महीने में में सोना 2500 रुपए महंगा हुआ

 नवंबर महीने में सोना-चांदी का प्रदर्शन शानदार रहा. बता दें कि मंथली आधार पर सोने में 2500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी में 3800 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई थी.

कैसे जानें सोने की प्यूरिटी

Sone Ki Purity Kaise Check Karen : भारतीय मानक संगठन (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की प्यूरिटी पहचानने के लिए हॉल मार्क (hall mark )दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. जानकारी के अनुसार ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर? 

24 carat aur 22 carat mein kya antar hai : 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold) 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट (22 carat gold) लगभग 91 प्रतिशत प्यूरिटी होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना (24 carat gold) शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें