रेलवे ने शुरू की यह खास सुविधा ,  रात में सोते हुए सफर करने... - CG Sandesh

रेलवे ने शुरू की यह खास सुविधा , रात में सोते हुए सफर करने पर भी नहीं छूटेगा स्टेशन

Indian Railways Destination Alert: भारतीय रेलवे दुनिया की बड़ी रेल नेटवर्क में से एक है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे समय-समय पर की तरह की फैसिलिटी देता रहता है.रात में सफर करते वक्त यात्रियों को सबसे बड़ी परेशानी यह रहती है कि कहीं उनकी ट्रेन न छूट जाएं. ऐसे में अगर किसी यात्री को रेलवे स्टेशन पर रात में उतरना होता है तो वह ट्रेन में चैन से नहीं सो पाता है.ऐसे में रेलवे ने इस तरह के यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है. इस फैसिलिटी के कारण आपके रात मे स्टेशन छूटने का डर खत्म हो जाएगा.रेलवे ने एक खास सुविधा शुरू की है जिसके तहत अब वह यात्री को स्टेशन आने से 20 मिनट पहले कॉल करके उठा देगा. इससे रात में स्टेशन छूटने की चिंता खत्म हो जाती है.





इस फैसिलिटी को ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ (destination alert wake up alarm) सर्विस कहते हैं. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा.इसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट का ऑप्शन चुनकर पहले 7 और फिर 2 नंबर पर कॉल करना होगा. इसके बाद आपसे 10 नंबर का पीएनआर नंबर पूछा जाएगा. इसके बाद PNR नंबर डालते ही आपको कंफर्मेशन मैसेज मिल जाएगा. इसके बाद स्टेशन आने से 20 मिनट पहले आपको एक कॉल आ जाएगा.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें