मिलेगा पूरे 2500 रुपये कैश , राशन कार्ड धारकों के बल्ले-बल्ल... - CG Sandesh

मिलेगा पूरे 2500 रुपये कैश , राशन कार्ड धारकों के बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली : केंद्र सरकार (Central Government) के अलावा कई राज्य सरकारों की तरफ से राशन कार्डधारकों को कई तरह के फायदे दिए जाते रहे हैं. इस बार करीब 2.2 करोड़ राशन कार्ड धारकों के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं. जानिए किन लोगों को मिलेगा ये पैसा। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारों की तरफ से राशन कार्डधारकों को कई तरह के फायदे दिए जाते रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी राज्य सरकार राशनकार्ड धारकों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकती है. बता दें तमिलनाडु सरकार पोंगल पर यानी जनवरी महीने में राज्य के सभी राशनकार्ड धारकों के खाते में नकद राशि ट्रांसफर करती है.

2.20 करोड़ हैं राशनकार्ड धारक

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय पर राज्य में करीब 2.20 करोड़ राशन कार्डधारक हैं, जिसमें से करीब 14.6 लाख लाभार्थियों को अगर छोड़ दिया जाए तो सभी के पास बैंक अकाउंट हैं, जिनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता है.


2020 में दिए थे 2500 रुपये

बता दें पोंगल त्योहार 14 जनवरी को पड़ता है और पिछले 2 सालों में कर्मचारियों ने कार्डधारकों के खाते में 5000 रुपये की राशि ट्रांसफर की है. साल 2020 में राज्य सरकार ने कार्डधारकों के खाते में 2500 रुपये की नकद राशि ट्रांसफर की थी।राज्य के सभी लोग इस त्योहार को खुशी से मना सकें इसी वजह से सरकार की तरफ से ये राशि दी जाती है. इसके साथ ही चावल, गन्ना और चीनी भी गिफ्ट की जाती है. बता दें इसको पहली बार जनवरी 2014 में शुरू किया गया था. उस समय पर राज्य सरकार ने 100 रुपये की नगद राशि के साथ में एक किलो कच्चे चावल और एक किलो चीनी दी थी.

इस साल भी सरकार कर सकती है ऐलान

उम्मीद किया जा रहा है कि इस साल भी सरकार करोड़ों खाताधारकों को नकद राशि ट्रांसफर करेगी. राज्य सरकार दिसंबर महीने में ही राशि देने का ऐलान कर सकती है, जिसके बाद पोंगल से पहले ही करोड़ों कार्डधारकों के खाते में पैसा जायेगा।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें