बदल सकेंगे जन्मतिथि आधार कार्ड में अब घर बैठे ऑनलाइन, जानें ... - CG Sandesh

बदल सकेंगे जन्मतिथि आधार कार्ड में अब घर बैठे ऑनलाइन, जानें क्या है तरीका

Aadhaar Card : अगर आपके आधार में जन्मतिथि गलत हो गई है तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे आसान तरीके से अपने आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ (Date Of Birth) को ऑनलाइन प्रक्रिया से सुधार कर सकते हैं. घर बैठे ऑनलाइन जन्मतिथि बदलते हैं तो आपको इसके लिए 50 रुपए शुल्क देनी होती है. फीस जमा करने के कुछ दिनों बाद आधार कार्ड में जन्मतिथि बदल जाएगी.



आधार कार्ड में थोड़ी सी गलत जानकारी भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकती है और इसलिए आधार कार्ड को अन्य दस्तावेजों के साथ अपडेट रखना बहुत महत्वपूर्ण है. वहीं अगर आपके आधार कार्ड में आपकी डेट ऑफ बर्थ गलत है तो आप इसे खुद घर बैठे ऑनलाइन सही कर सकते हैं जिसके लिए आपको ये टिप्स अपनाना होगा.


  • सबसे पहले आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा.
  • यहां आने पर आपको लॉगिन पर क्लिक कर लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन करने से पहले आपको अपना आधार नंबर और वहां दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा.
  • अब इसके बाद आपको ओटीपी भेजें पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा.
  • ओटीपी डालने के बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा. ध्यान रखें कि ये ओटीपी केवल 10 मिनट के लिए ही वैध होता है.
  • लॉगिन करने के बाद होमपेज पर आप अलग-अलग सेवाओं तक पहुंच सकते हैं.
  • डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने के लिए आपको अपडेट आधार ऑनलाइन सेलेक्ट होगा.
  • अपडेट आधार ऑनलाइन सेलेक्ट के बाद आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा.
  • ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप अपने नाम में मामूली सुधार, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, भाषा और एड्रेस में सुधार कर सकते हैं.
  • अब आपको ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपको यहां दिख रहे ऑप्शन में से डेट ऑफ बर्थ सेलेक्ट करना होगा.
  • डेट ऑफ बर्थ सही करने के लिए आपके पास ओरिजनल डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी जरूर होनी चाहिए.
  • सुनिश्चित करें कि डॉक्यूमेंट आपके नाम पर है और वह मान्य है
  • अब उस डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी को अपलोड कर ऑनलाइन पेमेंट करें.
  • आपको ऑनलाइन अपडेट के लिए 50 रुपए का पेमेंट करना होगा.
  • आप इस पेमेंट को क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं. ये रकम नॉन-रिफंडेबल है.
  • पेमेंट फेल होने की स्थिति में आप फिर से पमेंट करने की कोशिश कर सकते हैं.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें