पुलिस में पहुंचा मामला : डॉ. ने महिला कर्मचारी के बारे में ... - CG Sandesh

पुलिस में पहुंचा मामला : डॉ. ने महिला कर्मचारी के बारे में अश्लील बातें लिखकर नोटिस बोर्ड पर चिपकाया

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में एक डॉक्टर द्वारा एक महिला कर्मचारी के नाम से अश्लील बातें लिखकर नोटिस बोर्ड समेत 10 अलग-अलग स्थानों पर उसके पर्चे चिपकाने का मामला सामने आया है।


जिम्स अस्पताल में काम करने वाली महिला ने कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अस्पताल में ही काम करने वाले डॉक्टर हरमेश मनोचा ने उसके खिलाफ अश्लील बातें लिखकर तीन नवंबर को अस्पताल के नोटिस बोर्ड समेत 10 अलग-अलग स्थानों पर पर्चे चिपकाए थे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इससे पूर्व भी डॉक्टर ने महिला की झूठी शिकायत जिम्स अस्पताल के प्रशासन से की थी और बाद में उसने महिला से माफी मांग ली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी डॉक्टर ने महिला के खिलाफ नोटिस चस्पा करने के बाद एक माफीनामा भी महिला की मेज पर रखा था। उन्होंने बताया कि मनोचा सीसीटीवी फुटेज में महिला की मेज पर माफीनामा रखते हुए दिखाई दिए हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने इस मामले की शिकायत जिम्स अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश गुप्ता से भी की थी। डॉ गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत महिला कर्मचारी ने पुलिस से कर दी है और पुलिस ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें