दुल्हन को पसंद नहीं आया ब्यूटी पार्लर का मेकअप, थाने में कर ... - CG Sandesh

दुल्हन को पसंद नहीं आया ब्यूटी पार्लर का मेकअप, थाने में कर दी शिकायत

मध्य प्रदेश। जबलपुर से एक अनोखा मामला सामने आया जहां ब्यूटीशियन को दुल्हन का खराब मेकअप करना भारी पड़ गया। दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत ब्यूटी पार्लर संचालिका से की तो उन्हें धमकाया गया। जिसके बाद उन्होंने ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है।


3 दिसंबर को एक युवती की शादी थी। दुल्हन के मेकअप के लिए मोनिका मेकअप स्टूडियो की संचालिका मोनिका पाठक से दुल्हन के परिवार ने सम्पर्क किया। मोनिका ने साढ़े तीन हजार रुपये में स्वयं दुल्हन के मेकअप की बात कही। तीन दिसंबर को जब दुल्हन को पार्लर ले जाया गया, तो वहां मोनिका नहीं थीं। मोनिका के पार्लर की कर्मचारियों ने दुल्हन का मेकअप किया और उसे बिगाड़ दिया। दुल्हन ने मोनिका को फोन लगाकर इस पर आपत्ति की, तो मोनिका ने उसे अभद्रता कर जातिसूचक अपशब्द कहे।

यह जानकारी सेन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लगी, तो वे भी नाराज हो गए। मंगलवार को दुल्हन के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य कोतवाली थाने पहुंचे और मोनिका पाठक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसके आधार पर पुलिस ने मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें