इस कर्मचारियों बड़ी खुशखबरी, आने वाले साल में पैसों से भरी र... - CG Sandesh

इस कर्मचारियों बड़ी खुशखबरी, आने वाले साल में पैसों से भरी रहेगी जेब, जानिए पूरी डिटेल

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। 7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को सरकार बड़ा गिफ्ट दे सकती है. कर्मचारियों के लिए आना वाला साल काफी बढ़िया रह सकता है। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कई फैसले ले सकती है। इनमें सबसे बड़ा फायदा सैलरी के मामले में ही है। लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) की मांग की जा रही है। सरकार साल 2023 में इस पर फैसला ले सकती है। जानकारों का मानना है कि सरकार साल 2024 के चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को तोहफा दे सकती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता और पुरानी पेंशन योजना पर भी फैसला लिया जा सकता है।

कोरोना काल में रोके गए उनके 18 महीने के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और पेंशनभोगियों को मिलने वाले डीआर (Dearness Relief) की मांग की जा रही है। इस संबंध में सरकार संबंधित विभागों के साथ कई दौर की बातचीत कर चुकी है। इस पर जल्द बड़ा ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से इस मामले में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

DA एरियर और फिटमेंट फैक्टर पर फैसला :




अगर सरकार इन दोनों मांगों पर कोई फैसला लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को दोहरी खुशी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों को ज्यादा इंतजार नहीं कराएगी। उनकी मांगों पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। ऐसा होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। इस फैक्टर का केंद्रीय कर्मियों को मिलने वाले वेतन में अहम रोल होता है। यह कर्मचारी के भत्तों के अलावा उनकी बेसिक सैलरी (Base-Pay) और फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय किया जाता है। सूत्रों की मानें तो सरकार सीधे तौर पर कर्मचारियों की सैलरी में 8000 रुपए बढ़ाने पर विचार कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ाकर सरकार कर्मचारियों के बेस को स्ट्रॉन्ग बना सकती है।

दिवाली पर सरकार ने दिया था तोहफा :

केंद्र सरकार ने इस साल दिवाली से पहले सितंबर माह में केद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी का एलान किया था। जिससे केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा हुआ था। यह 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी माना जाएगा। इसी हिसाब से कर्मचारियों को सैलरी दी जा रही है।

बढ़ सकता है महंगाई भत्ता :

हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (Dearness allowance) का ऐलान मार्च के आसपास हो सकता है। अभी तक महंगाई के आंकड़े देखकर लग रहा है कि अगले साल महंगाई भत्ता 3-5 फीसदी हो सकता है। हालांकि, अभी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के AICPI इंडेक्स के नंबर आना बाकी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें