इतना रुपए सस्ता हुआ सैमसंग का Galaxy M13 5G, जानें नई कीमत
5G Smartphone : Samsung हैंडसेट निर्माता कंपनी ने अपने सबसे अर्फोडेबल 5G Smartphone की दाम गिरा दी है. सैमसंग का Samsung Galaxy M13 5G मोबाइल फोन अब कम कीमत में लोगों को मिल जाएगा. इस डिवाइस के दो मॉडल्स आते हैं और कंपनी ने अपने दोनों की कीमतों में 2 हजार रुपये की कटौती कर दी है, हम आप लोगों को सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी स्मार्टफोन की नई और पुरानी दोनों ही कीमतों के बारे में और साथ ही इस डिवाइस की खासियत के बारे में बताएंगे.
Samsung Galaxy M13 5G Price in India
याद दिला दें कि इस सैमसंग फोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया था, ये कीमत फोन के 4 GB RAM / 64 GB स्टोरेज वेरिएंट का है लेकिन अब कीमत में 2 हजार की कटौती के बाद इस डिवाइस को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
वहीं, इस डिवाइस के 6GB RAM/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन कीमत में 2 हजार की कटौती के बाद अब इस हैंडसेट को 13,999 रुपये में खरीद सकेंगे.