news-details

हमें गर्व है कि छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल के रूप में मुख्यमंत्री मिले हैं - कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस

छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेस ने जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत की..

लोरमी : छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों में जन जन तक पहुंचाने के लिए एवं राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में लोरमी कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत गांव गांव गली गली जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत सोमवार को ग्राम पंचायत पेंड्री तालाब एन, टेकनपारा, बुधवारा, ढोलगी, परसवारा से की गयी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने ग्राम वासियों से घर घर जाकर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं अवगत हुए और उन समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन के माध्यम से चर्चा की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा कि इस जनसंपर्क पदयात्रा का उद्देश्य हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों में जन जन तक पहुंचाना है और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नया इतिहास रच रहा है हमें गर्व है कि हमें भूपेश बघेल के रूप में किसान हितेषी मुख्यमंत्री मिले हैं।

बैस ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं हमारे नेता राहुल गांधी की यह यात्रा इतिहास में सुनहरे अक्षरों पर लिखी जाएगी इस यात्रा में गरीब मजदूर किसान सभी वर्ग के लोगों में काफी उत्साह है और वह सभी इस यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी का हाथ मजबूत कर रहे हैं।

इस दौरान जिला महामंत्री लखन कश्यप, मायारानी सिंह, लतारानी सिंह, नरेश पाटले, पुरुषोत्तम मार्को, देवेंद्र पात्रे, नागेश गुप्ता, देवी जायसवाल, भूपेंद्र साहू, रामप्रकाश यादव, संतोष राज, वीरेंद्र यादव,रेशम लहरे, सोहन वर्मा, लक्ष्मी दिवाकर, सगिरा खान, प्रकाश वैष्णव, पुरुषोत्तम बघेल, छोटेलाल बाँधेकर, मिनशू मसीह, मोनू यादव, अमित सेन्द्रे, धर्मजीत मरकाम, संतोष जायसवाल, आदित्य ध्रुव, कृष्णा यादव, मनहरण यादव, अश्वनी ध्रुव, गोलू खांडे, राकेश केशरवानी, अजय साहू, प्रकाश साहू, रामनाथ मार्को, गणेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, दुर्जन जायसवाल, राजू मिरी, मोहन निषाद, लाला गोल्हापारा सहित कांग्रेसजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें