ससुर ने दिया सरप्राइज गिफ्ट , दहेज में दूल्हे को मिला ‘बुलडो... - CG Sandesh

ससुर ने दिया सरप्राइज गिफ्ट , दहेज में दूल्हे को मिला ‘बुलडोजर’

उत्तर प्रदेश। हमीरपुर जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जिसमें दूल्हा बने ‘योगी’ को लड़की के पिता की ओर से दहेज में बुलडोजर मिला। दूल्हे को दहेज में मिले बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। जिले में किसी को दहेज में बुलडोजर देने का यह पहला मामला सामने आया है।

विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी हो रही थी। बेटी की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में जॉब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है। शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से संपन्न हुआ। इसमें रिटायर्ड फौजी ने बेटी को दहेज में कोई लग्जरी कार नहीं बल्कि बुलडोजर दिया है। 16 दिसंबर को जब बेटी बुलडोजर के साथ विदा हुई तो लोग देखते रह गए।


परशुराम प्रजापति का कहना है कि बेटी अभी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। अगर नौकरी नहीं लगी तो, इससे रोजगार मिल सकेगा। नैवी में जॉब कर रहे दूल्हे योगेंद्र उर्फ योगी का कहना है कि वह नौकरी कर रहे हैं। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। घरवालों ने मर्जी से शादी की है। उन्होंने दहेज लेने से मना कर दिया था। साथ ही, किसी भी तरह की मांग नहीं की थी, लेकिन ससुर ने उन्हें बुलडोजर का सरप्राइज दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें