सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, क्राउन पहनते ह... - CG Sandesh

सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, क्राउन पहनते ही आंखों से छलके आंसू

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में सरगम कौशल ने भारत का नाम रोशन किया है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 (Mrs. World 2022-23 Pageant) का खिताब जीतकर सरगम कौशल ने इतिहास रच दिया है। सरगम का सोशल मीडिया पर ताज पहननते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सभी देशवासी और सेलेब्स इंडियन मॉडल को देश का मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सरगम कौशल गुलाबी कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और मिसेज इंडिया का क्राउन जीतने के बाद सरगम की आंखों से खुशी के आंसू छलकते हुए दिख रहे हैं।

21 सालों बाद भारत वापस लौटा ताज
मिस वर्ल्ड 2022 में खिताब जीतकर सरगम कौशल 21 सालों बाद ताज को भारत में फिर से लेकर आ रही हैं। सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने ये ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। वहीं, उन्होंने साल 2001 में इस क्राउन को अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर ने बधाई देते हुए लिखा, सरगम तुम बधाई हो इस जर्नी का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें