भारतीय किसान संघ करेगा विरोध प्रदर्शन, रामलीला मैदान में जुट... - CG Sandesh

भारतीय किसान संघ करेगा विरोध प्रदर्शन, रामलीला मैदान में जुट रहे हैं हजारों किसान

भारतीय किसान संघ (‌BKS) अपनी मांगें पूरी नहीं करने के विरोध में सोमवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। BKS कई दिनों से देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने की मांग सहित कई अन्य मांगें कर रहा है। इनमें ग्रामीण कृषि बाजार (ग्राम) में 22,000 हाट डेवलप करने की मांग भी शामिल है।


किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख रुपए

इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने, कार्डधारकों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से प्रमाणपत्र की जरूरत के बिना माइक्रो-प्रोसेसिंग फूड यूनिट्स लगाने का लाइसेंस देने की मांग कर रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें