इस गाने पर विवाद को लेकर सीएम बघेल ने दिया बड़ा बयान… - CG Sandesh

इस गाने पर विवाद को लेकर सीएम बघेल ने दिया बड़ा बयान…

 नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पठान मूवी में फिल्माए गए ‘बेशरम रंग’ गाने को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हो गई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बयान भी सामने आया है। बघेल ने भगवा रंग धारण करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘साधु जब जीवन में सब कुछ कुर्बान कर देते हैं तो भगवा रंग धारण कर लेते हैं लेकिन भगवा पहनकर घूम रहे इन बजरंगी गुंडों ने जनता के लिए क्या त्याग किया है? इसके बजाय, ये जबरन वसूली की कोशिश कर रहे हैं।’

बघेल ने कहा कि कपड़ा पहनना अलग चीज है और धारण करना अलग चीज है। ये बजरंगी गुंडे भगवा गमछा डालकर निकले हैं, कोई बताए कि इन्होंने समाज और परिवार के लिए क्या त्याग किया है?’

बघेल ने कहा, ‘अगर बात केवल रंग की है तो बीजेपी में जो सांसद और विधायक हैं और वो हीरोइनों के साथ भगवा रंग के कपड़े पहनकर डांस कर रहे हैं। तो उसके बारे में इनके (बीजेपी) क्या विचार हैं? रंगों से किसी की जाति और धर्म तय नहीं करना चाहिए।’


क्या है पठान मूवी पर विवाद

दरअसल शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान में एक गाना है, जिसका टाइटल बेशरम रंग है। इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग के कपड़े पहने हुए हैं, जिन पर लोगों को आपत्ति है। दीपिका पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का भी आरोप लगा है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें