नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर , डायबिटीज के मरीज जरूर करें डाइट में ... - CG Sandesh

नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर , डायबिटीज के मरीज जरूर करें डाइट में ये बदलाव

 डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है. यह बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है. वहीं बता दें इस बीमारी का कोई इलाज नहीं. वहीं बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि डायबिटीज को कंट्रोल में कैसे रखा जाए. अगर आपको भी डायबिटीज समस्या है तो ऐसे में आपको अपने लाइफस्टाइल पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है . जी हां इस दौरान आपको अपने खानपान में बदलाव करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिसका इलाज नहीं किया जा सकता है लेकिन इसको कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि डायबिटीज का पता लगने के बाद आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए जानते हैं.


डाइबिटीज को इस तरह से करें कंट्रोल

1- हेल्दी कार्बोहाइड्रेट के विकल्प चुनें. तली हुई चीजों की जगह आप साबुत अनाज का सेवन करें.

2-सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ भूलकर भी न करें. इसकी जगह आप दालचीनी की चाय पी सकते हैं.
3-अनहेल्दी फैट्स के सेवन से बचें और नमकीन जैसे फूड्स बिल्कुल भी न खाएं. क्योंकि ये शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं.
4-दोपहर के खाने से पहले जामुन के सिरके का सेवन करें. यह ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद करता है.
5-दिन के दो बड़े भोजन के बीच में छाछ का सेवन करें. ऐसा करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है.
6-ब्रेकफास्ट लंच और डिनर के बाद 15 मिनट पैदल जरूर चलें. इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

7- रोजाना व्यायाम या योगा को लाइफ का हिस्सा जरूर बनाएं, ऐसा करके आप फिट रह सकते हैं. जिसकी वजह से ब्लड शुगर भी कंट्रोल मे रहेगा.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें