बायोटेक इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को केंद्र सरकार ने दी मंजूर... - CG Sandesh

बायोटेक इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, बूस्टर डोज़ के तौर पर लगवा सकेंगे

कोरोना के नए वेरिएंट BF-7 भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में फ़ैल भी गया है। कोरोना के प्रकोप का अनुमान लागते हुए भारत में केंद्र सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई एडवाइजरी जारी की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, वे जल्द से जल्द यह वैक्सीन लगवाएं। इस बूस्टर डोज़ के लिए इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को केंद्र सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है।


नेजल कोविड वैक्सीन को मिली मंजूरी

देश दुनिया में बढ़ते कोविड के मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बूस्टर डोज के लिए भारत बायोटेक की सुई रहित इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। निजी अस्पतालों में शुरूआती चरण में बूस्टर डोज के लिए यह वैक्सीन उपलब्ध होगी।

मीडिया सूत्र के मुताबिक, इस नोज़ल वैक्सीन को नाक के सहारे बूस्टर के रूप में दिया जाएगा। इसे पहले BBV154 नाम दिया गया था। अब इसे iNCOVACC नाम दिया गया है। ये दुनिया की पहली नेजल वैक्सीन है। इस बीच, शुक्रवार से इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को भी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें भारत ने शुक्रवार को देश में नौ मौतों के साथ 163 ताजा कोविड-19 मामलों की सूचना दी। सक्रिय कोरोनावायरस मामलों की संख्या घटकर 3,380 हो गई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें