CORONA  : चीन से लौटा व्यक्ति मिला संक्रमित, मचा हड़कंप - CG Sandesh

CORONA : चीन से लौटा व्यक्ति मिला संक्रमित, मचा हड़कंप

 CORONA ALERT : यूपी के आगरा में चीन से लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मरीज को जीनोम सीक्वेंसिंग की सैंपल की जांच के भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कारोबारी के घर पहुंच गई है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। आगरा के शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला युवक पेशे से कारोबारी है। CMO ने बताया कि कारोबारी 23 दिसंबर को चीन से लौटा है।

उधर, कानपुर में भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। एक दिन पहले मेरठ में पांच साल के बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। तीन दिन पहले गुजरात के भावनगर में एक कारोबारी की संक्रमित मिला था। उसे जीनोम सीक्वेंसिंग की सैंपल के लिए गांधीनगर भेजा गया था। युवक के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारैंटाइन कर दिया गया था।

विदेशों से आने वालों का होगा RT-PCR टेस्ट


देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि चीन, जापान सहित 5 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी होगा। यदि इन देशों के किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं या टेस्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो इन लोगों को क्वारैंटाइन किया जाएगा।

इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को एक बार फिर लेटर लिखा है। उन्होंने 27 दिसंबर को देशभर में कोविड से जुड़ी हेल्थ सेंटर्स में मॉक ड्रिल करने करने को कहा है। खासकर ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर को लेकर राज्यों को आगाह किया।

विदेशों से आने वालों का RT-PCR टेस्ट जरूरी

सरकार ने चीन, जापान सहित 5 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट’ और बचाव के तरीकों का पालन करना ही कोविड मैनेजमेंट के लिए सबसे कारगर रणनीति होगी। राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे अपना सर्विलांस सिस्टम मजबूत बनाएंगे, टेस्टिंग की प्रक्रिया में तेजी लाएंगे और अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी सुनिश्चित करेंगे।

केंद्र का राज्यों को निर्देश

इससे पहले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को राज्यों को छह-सूत्रीय कोविड एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि ध्यान रखें कि ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई में कमी न आए। वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सप्लाई की मशीनें दुरुस्त रखी जाएं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें