पोते ने दादी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, पिता पर भी किया जा... - CG Sandesh

पोते ने दादी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, पिता पर भी किया जानलेवा हमला

उत्तरप्रदेश। लखनऊ के निगोहा के करनपुर गांव में एक युवक ने अपनी दादी की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपने पिता पर भी जानलेवा हमला किया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना रविवार की देर रात की है, पेंशन के पैसे ना देने से नाराज पोते ने कुल्हाड़ी से वार कर शीतला देवी (68) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बचाने आये पिता पर भी हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अजांम देकर पत्नी बच्चों समेत मौके से फरार है। गम्भीर रूप से घायल पिता सुरेश कुमार को इलाज के लिये पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। शराब तस्करी से लेकर दुष्कर्म के मुकदमें मे पहले भी हत्यारोपी जेल जा चुका है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें