BREAKING : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भ... - CG Sandesh

BREAKING : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। सीतारमण को दोपहर 12 बजे के आसपास अस्पताल के एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था।



सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्री “ठीक” हैं और उन्हें “रुटीन चेकअप” के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कोई गंभीर या घबराने वाली बात नहीं। वह ठीक हैं। मंत्री ने शुक्रवार को संकेत दिया कि आने वाला बजट में सार्वजनिक खर्च को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम पिछले बजट की “भावना का पालन करेंगे।” उन्होंने 2023-24 के बजट के लिए 21-28 नवंबर तक वर्चुअल मोड में प्री-बजट परामर्श बैठकों की अध्यक्षता की।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें