घरों में धारदार चाकू रखें हिंदू…, बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञ... - CG Sandesh

घरों में धारदार चाकू रखें हिंदू…, बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने फिर दिया विवादित बयान, लव जिहाद को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदुओं को अपने घरों में हथियार रखने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने लव जिहाद को लेकर कहा है कि वो प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं।

कर्नाटक के शिवमोगा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘हिंदुओं को अधिकार है कि वे अपनी मर्यादा पर प्रहार करने वालों को जवाब दें। अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जियों को काटने के लिए चाकू का इस्तेमाल तो करो।’ उन्होंने आगे कहा, पता नहीं कब क्या स्थिति आ जाए। आत्मरक्षा का अधिकार सबका है। अगर कोई हमारे घर में घुसपैठ करता है और हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है।


साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लव जिहाद पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘लव जिहाद। उनके पास जिहाद की परंपरा है। अगर कुछ नहीं तो वे लव जिहाद करते हैं। प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी भगवान से प्यार करते हैं। एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें