नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, मां ने तम्बाकू सेवन करने से किय... - CG Sandesh

नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, मां ने तम्बाकू सेवन करने से किया था मना

अंबिकापुर । छग के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 13 साल के एक नाबालिग ने बेहद खौफनाक कदम उठाया और मौत को गले लगा लिया।

बताया जा रहा है कि नाबालिग को उसकी मां ने तम्बाकू सेवन करने से किया मना किया था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


देश में नशे की लत एक गंभीर समस्या

देश में नशे की लत एक गंभीर समस्या है. नशीली दवाओं के दुरुपयोग और शराब की लत के कारण आत्महत्या के आंकड़े डरावनी स्थिति को बयां कर रहे हैं. नशे की लत के कारण सुसाइड के मामले 2021 में पहली बार 10 हजार को पार कर गए हैं. आंकड़े के हिसाब से देखा जाए तो औसतन हर घंटे एक से अधिक मौतें हुई है।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें