तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान खान को पुलिस आज करेगी... - CG Sandesh

तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान खान को पुलिस आज करेगी कोर्ट में पेश, कस्टडी बढ़ाने की करेगी मांग

मुंबई। टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीज़ान खान की पुलिस हिरासत आज समाप्त हो रही है। आज पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामले की जांच कर रही पुलिस आज तुनिषा की मां वनिता शर्मा का फिर से बयान भी दर्ज कर सकती है।


पुलिस अब तक कई लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है लेकिन मामले में अभी तक किसी तरह की साजिश के सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, इसलिए जांच जारी है। तुनिषा के सह-कलाकार शीज़ान खान को उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। खान फिलहाल चार दिन की पुलिस हिरासत में है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें