टी-20 अवॉर्ड के लिए ICC ने इन टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम पर लगा... - CG Sandesh

टी-20 अवॉर्ड के लिए ICC ने इन टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम पर लगाई मुहर…

नई दिल्ली :  आईसीसी ने 2022 टी-20 अवॉर्ड के लिए सूर्यकुमार यादव सहित चार खिलाड़ियों को नामित किया है।आईसीसी के नामित खिलाड़ियों में सूर्य कुमार के अलावा IPL के मिनी ऑक्शन में महंगे खिलाड़ियों में से एक सैम करन को भी शामिल किया है। इसके अलावा पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिवजान और जिम्मबाब्वे के बल्लेबाज सिंकदर राजा भी नामित किए गए हैं। सूर्यकुमार ने 2022 में हुए टी-20 के खेले 31 मैचों में 1164 रन बनाए हैं।

साल 2022 में दूसरे सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस साल 25 पारियों में 996 रन बनाए हैं। रिजवान का बल्लेबाजी औसत 45.27 और स्ट्राइक रेट 122.96 रहा है। रिजवान ने 10 अर्धशतक जड़े हैं।


इस लिस्ट में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल की 20 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 55.78 की औसत और 138.23 की स्ट्राइक रेट से 781 रन बनाए हैं। विराट ने इस दौरान एक शतक और 8 अर्धशतक जमाए हैं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस साल 735 टी-20 रन बनाकर यहां चौथे नंबर पर रहे। उन्होंने 26 पारियों में 31.95 की औसत और 123.32 की स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए हैं। बाबर ने इस साल एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं।

यहां पांचवें नंबर पर जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा का नाम आता है। रजा ने इस साल 24 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 35 की औसत और 150.92 के स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए हैं। रजा ने इस साल 5 अर्धशतक जड़े हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें