ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल, पंत ने बताया कै... - CG Sandesh

ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल, पंत ने बताया कैसे हुआ हादसा

Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत उत्तराखंड से दिल्ली जाते समय अपनी कार के डिवाइडर से टकराने और उसमें आग लगने से घायल हो गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि पंत अपनी बीएमडब्ल्यू कार चला रहे थे, जो उत्तराखंड में रुड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल ऋषभ पंत खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें रुड़की एक स्थानीय अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून रेफर किया गया है।


इस हादसे के बाद अब ऋषभ पंत का बड़ा बयान आया है जिसमें उन्होंने एक्सीडेंट को लेकर जानकारी साझा की है। पंत ने कहा, वह कार को खुद ही ड्राइव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें झपकी आ गई जिस वजह से कार डिवाइडर से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने कहा, वह हादसे के बाद खुद विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले।

डॉक्टरों का कहना है कि ऋषभ पंत के शरीर पर ज्यादा गंभीर चोट नहीं हैं। हालांकि उन्हें सिर पर चोट जरूर लगी है। दाहिने पैर में फ्रेक्चर की संभावना है।फिलहाल पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें