सीएम ने की जल्द स्वास्थ्य होने की कामना , भीषण सड़क हादसे का ... - CG Sandesh

सीएम ने की जल्द स्वास्थ्य होने की कामना , भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत, अस्पताल में इलाज जारी

दिल्ली : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत आज सुबह गंभीर सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। जिसके बाद वह मैजूद लोगों ने किसी तरह ऋषभ को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि हादसे इतना बड़ा था कि एक्सीडेंट होने के बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। देश भर में लोग ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है।

CM भूपेश बघेल ने जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की

वही अब छत्तसीगगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है। सीएम भूपेश ने हाल ही में क्रिकेटर ऋषभ पंत ने एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने लिखा – क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में घायल हो गए है। CM भूपेश बघेल ने क्रिकेटर की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। क्रिकेट का मैदान आपका इंतजार कर रहा है ।


दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हुआ सड़क हादसा

बता दें कि ये हादसा आज सुबह तब हुआ जब क्रिकेटर अपने बीएमडब्ल्यू कार से दिल्ली-देहरादून राजमार्ग अपने घर जा रहे थे तभी उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पंत की गाड़ी तेज स्पीड से डिवाइडर के किनारे लगी लोहे की मजबूत रेलिंग से टकराई और रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंची। तेज रफ्तार में होने की वजह से कार लगभग 200 मीटर तक घिसटने के बाद रुकी।

लोगोंं ने लूट लिए पैसे

ऋषभ पंत जिस मर्सिडीज कार से अपने घर लौट रहे थे, उसका नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। हादसे के बाद पंत की कार से पैसे भी गिर गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उठा लिया। हादसे के समय पंत कार में अकेले थे और उनकी गाड़ी में लगभग तीन से चार लाख रुपये थे। सुबह उन्हें झपकी लगी और हादसे का शिकार हो गए। फ़िलहाल सूत्रों के अनुसार पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया जाएगा।”




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें