रेलवे ने 2400 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन - CG Sandesh

रेलवे ने 2400 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका। भारतीय रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर 2400 से अधिक भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भारतीय रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक साइट पर भी जाकर आवेदन कर सकते है। भर्ती मध्य रेलवे में निकली है. जिसके तहत अप्रेंटिस के पद भरे जाने हैं. कुल 2422 पदों में से मुंबई के 1659, भुसावल के 418, पुणे के 152, नागपुर के 114 एवं सोलापुर के 79 पद शामिल हैं। 10वी पास उम्मीदवार जो रेलवे में नौकरी करना चाहते है वे जल्द ही इस मौके का फायदा उठाए। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 15 जनवरी निर्धारित की गई है।

इन पदों पर निकली भर्तियां

कूल – 2400

मुंबई – 1659

भुसावल – 418

पुणे – 152

नागपुर – 114

सोलापुर – 79

जाने क्या है आवेदन की प्रक्रिया

पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सेंट्रल रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर विजिट करना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन

10वी पास के साथ ITI सर्टिफ़िकेट धारक उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं उम्मीदवार की आयु 15-24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी.

पदों पर उम्मीदवारों का चयन उनके मैट्रिक के अंकों एवं ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें