बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर बरसाईं गोलियां , जिम मालिक की हत्य... - CG Sandesh

बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर बरसाईं गोलियां , जिम मालिक की हत्या

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में जिम के अंदर घुसकर जिम के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हाथ में पिस्टल लिए और मुंह पर रूमाल बांधकर आरोपी जिम के अंदर घुसे और हत्या कर फरार हो गए।

45 साल के महेंद्र अग्रवाल एनर्जी जिम और स्पा के नाम से कई फिटनेस सेंटर चलाते थे। उनका जिम में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का भी कारोबार है। प्रीत विहार इलाके के विकास मार्ग पर एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर एनर्जी जिम और स्पा का हेडक्वार्टर है। साथ ही बेसमेंट जिम भी है। शुक्रवार देर शाम तकरीबन 8 बजे महेंद्र अग्रवाल अपने ऑफिस में बैठे थे, तभी हथियारों से लैस बदमाश ऑफिस में दाखिल हुए और एक के बाद एक तीन गोली महेंद्र अग्रवाल पर चला दीं। एक गोली महेंद्र अग्रवाल के सिर पर लगी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


शातिर बदमाश भागते वक्त ऑफिस में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है, जिसमें हाथ में पिस्टल लिए दो अनजान शख्स जिम में घुसते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने रूमाल से अपना मुंह छिपाया हुआ है। पुलिस अब फुटेज में दिख रहे बदमाशों का हूलिए के आधार पर पता लगाने में जुटी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें