CM बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात - CG Sandesh

CM बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात करीब एक घंटे तक चली है। जिसमें राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। सीएम भूपेश ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनकी माता के निधन पर शोक जताया।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह 3:30 बजे निधन हो गया था। वे 100 साल की थीं। हीराबा के निधन की खबर सामने आते ही देशभर के नेताओं ने ट्विटर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर दुख जताया था।

उन्होंने लिखा था “प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मां का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है।“




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें