बेसन में मिलाकर लगाएं ये चीजें , सर्दियों में चेहरे से गायब ... - CG Sandesh

बेसन में मिलाकर लगाएं ये चीजें , सर्दियों में चेहरे से गायब हो गया है ग्लो?

विंटर में स्किन की कई तरह की समस्याएं होती हैं.ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों के मौसम में स्किन काफी ड्राई हो जाती है.जिसकी वजह से स्किन बेजान लगने लगती है और दाग धब्बे नजर आने लगते हैं. ऐसे में चेहरे का ग्लो भी गायब हो जाता है.लेकिन आप बेसन की मदद से स्किन की इस समस्या को दूर कर सकते हैं.जी हां बेसन स्किन के दाग-धब्बे दूर करने में मददगार है.ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि बेसन में किन चीजों को मिलाकर लगाना चाहिए?

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बेसन में मिलाएं ये चीजें-
दही (Curd
)-
अगर आप बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं तो इसमें मौजूद तत्व आपकी स्किन को क्लीन और बेदाग बनाने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं बेसन और दही के पेस्ट से आप डेड स्किन को भी आसानी से हटा सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में 3 चम्मच में एक चम्मच दही मिलाएं. अब इस पेस्ट को साफ सुथरे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें. अब इसे पानी से धो लें.

गुलाब जल (rose water)-
गुलाब जल आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. वहीं अगर इसको बेसन में मिलाकर लगाएं तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं. इसको लगाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें और इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिला लें. अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें. ऐसा करने से आपका चेहरा ग्लोइंग और चमकदार बनेगा.
ग्रीन टी (green tea)-
बेसन में ग्रीन टी को मिलाकर लगाने से आपकी स्किन पर निखार आता है. इसको लगाने के लिए आप ग्रीन टी को गर्म पानी में डलें और 2 चम्मच बेसन में ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और चेहरे को धो लें.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें