कार्टूनिस्ट पर हुआ केस दर्ज, जानें पूरा मामला - CG Sandesh

कार्टूनिस्ट पर हुआ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

 इंदौर :  हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हुआ है। जिसे लेकर देश-विदेश के लोग श्रद्धांजली दे रहे है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें भावनात्मक श्रद्धांजली दी जा रही है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर हीराबेन को लेकर अशोभनिय टिप्पणी की गई। मध्यप्रदेश के इंदौर के एक कार्टूनिस्ट को टिप्पणी करना भारी पड़ गया। दिसकी वजह से अब उन्हे थाने के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

BJYM ने दर्ज कराया मामला


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी दिवंगत मां हीराबेन को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले में मध्य प्रदेश में एक कार्टूनिस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केस दर्ज कराया है।

कार्टूनिस्ट के खिलाफ हुई FIR

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश के सबसे बड़े पद पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी का कुछ दिनों पहले अहमदाबाद के अस्पताल में देहांत हो गया। लेकिन इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर इस तरह की गलत टिप्पणी की गई है। कार्यकर्ताओं द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कर कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय खिलाफ धारा 188 में मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।

देश का सौहार्द्र बिगाड़ने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने शिकायत करते हुए यह कहा कि ऐसे समय जब किसी के घर में गम का माहौल हो और वह भी देश के प्रधानमंत्री के यहां उसके बावजूद भी कुछ ऐसे लोग देश का सौहार्द्र बिगाड़ने की पूरी कोशिश करते हैं। हेमंत मालवीय पहले भी अपने कार्टून के माध्यम से कई लोगों के खिलाफ टिप्पणी लिखते हैं। वहीं थाने पर शिकायत के बाद धारा 188 में हेमंत मालवीय खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

शुक्रवार को की थी पोस्ट

कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने शुक्रवार को लगभग 5:14 पर पीएम मोदी की मां के देहावसान के बाद एक पोस्ट डाली थी। कई लोगों ने फेसबुक पर लिखे इस पोस्ट पर कमेंट भी किया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई। बड़ी संख्या में थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के ऊपर भी यदि इस तरह के लोग सोशल मीडिया पर कुछ भी और गलत बातें लिखेंगे तो इस बात को युवा मोर्चा कार्यकर्ता बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें