10 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी - CG Sandesh

10 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

नई दिल्ली। देश-दुनिया में एक बार फिर कोरोना अपना पैर पसार रहा है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इस बीच कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है और कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किये गए हैं। उत्तरप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा यूपी के कई जिलों में विजिब्लिटी भी बेहद कम है। इसके कारण रोजमर्रा के कामकाज काफी प्रभावित हुए हैं।



उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का भी असर देखने को मिला है। हालात को देखते हुए लखनऊ जिले में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बताया गया कि लखनऊ जिला कलेक्टर ने 10 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।


No Image


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें