कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती - CG Sandesh

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं हैं। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी अस्पताल में मौजूद थीं। सोनियां गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं।


सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी की तबियत मंगलवार से ही ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर चलने के बाद ही दिल्ली लौट आए थे।

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डॉ. अनूप बासु और उनकी टीम की देखरेख में चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी को श्वास संबंधी संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें