BREAKING : 315 ट्रेनें रेलवे ने की कैंसिल , 15 को किया रिशेड्यूल…
देश में अब ठंड ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से अधिकतर प्रदेश में तापमान 15 डिग्री से कम पाया जा रहा है। तापमान कम होने के साथ साथ घना कोहरा ट्रेन यात्रियों के साथ रेलवे के लिए बड़ी समस्या कर रहा है। इस समस्या के कारण रेलवे आए दिन अपने ट्रेने कैंसिल कर रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार आज 315 ट्रेनों को कैंसिल किया है।
जिसमें 268 ट्रेन पूरी तरह से और 47 ट्रेन आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं।रेलवे के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ये ट्रेन उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत के रेलवे ट्रैक में दौड़ती है। लेकिन कोहरा अधिक होने के कारण किसी भी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है। साथ ही रेलवे ने 15 से ज्यादा ट्रेनों को रिशेड्यूल किया है और 19 ट्रेनों के रूट में बंदलाव किया है।
अन्य सम्बंधित खबरें