हज यात्रा को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - CG Sandesh

हज यात्रा को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने बुधवार को हज यात्रियों के लिए वीआईपी कोटे को खत्म कर दिया है। ऐसे में अब वीआईपी यात्रियों को अब आम हज यात्रियों की तरह यात्रा करनी होगी. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के साथ-साथ हज कमेटी को वीआईपी कोटा आवंटित था।



प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2012 में यह वीआईपी कोटा लागू किया गया था, जिसके लिए 500 सीटें तय की गई थीं. इनमें 100 सीटें राष्ट्रपति, 75 उपराष्ट्रपति, 75 प्रधानमंत्री, 50 अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और 200 सीटें हज कमेटी ऑफ इंडिया को आवंटित थी. इनमें से राष्ट्रपति के कोटे की 100 सीटों को छोड़कर अन्य सभी 400 वीआईटी सीटों को रद्द कर दिया गया है. ऐसे में ये सीटें भी आम लोगों को आवंटित की जा सकेंगी।बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर चिंताओं के कारण लगाई गई पाबंदियों को कम किए जाने के बाद सऊदी अरब में सालाना हज यात्रा के इस साल महामारी पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें