केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी - CG Sandesh

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में दो धमकी भरे फोन आए, जिसमें उनको जान से मारने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात शख्स द्वारा उन्हें यह धमकी दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री के नागपुर कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को की गई है।जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने नागपुर कार्यालय में फोन किया और​ नितिन गडकरी को जान से मारने के साथ ही उनके कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी। इसकी शिकायत नागपुर पुलिस से की गई है। नागपुर पुलिस गहन जांच में जुट गई है।


केंद्रीय मंत्री का जनसंपर्क कार्यालय नागपुर के खामला चौक पर स्थित है जो कि उनके घर से लगभग एक किलोमीटर के फासले पर है। इस खबर की पुष्टि नागपुर पुलिस और नितिन गडकरी के कार्यालय ने की है। इस संबंध में डीसीपी नागपुर, राहुल मदाने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय के लैंडलाइन पर बीएसएनएल से सुबह 11.25 बजे, 11.32 बजे और दोपहर 12.32 बजे तीन कॉल आईं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आगे की जांच चल रही है।

सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस एक्शन में आ गई है। नागपुर पुलिस नितिन गडकरी के कार्यालय पर पहुंच गई। जिस नंबर से धमकी भरा कॉल आया था, पुलिस उस नंबर को ट्रेस करने में लगी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें