पुलिस को नाले से मिला तीन टुकड़ों में कटा शव, डेयरी में रेड ... - CG Sandesh

पुलिस को नाले से मिला तीन टुकड़ों में कटा शव, डेयरी में रेड के बाद मिला था हैंड ग्रेनेड

नई दिल्ली। राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने संदिग्धों की निशानदेही पर भलस्वा नाले से एक लाश बरामद की है। बताया जा रहा है कि जगजीत सिंह और नौशाद नाम के दोनों संदिग्धों ने एक शख्‍स को गला रेतकर मारा था और उसका वीडियो भी बनाया था. बाद में उस वीडियो को उन्‍होंने अपने हैंडलर को भेजा था. अब दिल्ली पुलिस (De
के निशानदेही पर भलस्वा नाले से तीन हिस्सों में एक लाश बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि जगजीत सिंह और नौशाद नाम के दोनों संदिग्धों ने एक शख्‍स को गला रेतकर मारा था और उसका वीडियो भी बनाया था। बाद में उस वीडियो को उन्‍होंने अपने हैंडलर को भेजा था। पुलिस की स्पेशल सेल मारे गए शख्स की पहचान करने में जुटी है।


संदिग्धों की पहचान जगजीत और नौशाद के तौर पर हुई। दिल्ली पुलिस पकड़ में आए संदिग्धों से हैंड ग्रेनेड बरामद किये हैं। कल पटियाला हाउस कोर्ट ने इन दोनों की 14 दिन की रिमांड मंजूर कर ली थी। इसी दौरान उन्होंने पुलिस को हैंड ग्रेनेड की सूचना दी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस को दोनों के मोबाइल से आतंकी प्लानिंग का ब्लू प्रिंट भी मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्‍धों में से एक जगजीत सिंह खालिस्तानी आतंकी के संपर्क में था। इसलिए, इस मामले में UAPA के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल FSL की एक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें