श्रीलंका को 317 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप ,  इंडिया को मि... - CG Sandesh

श्रीलंका को 317 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप , इंडिया को मिली वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

नई दिल्ली : IND vs SL Odi Series : टीम इंडिया ने वनडे वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान बना दिया है. इंडिया ने तीसरे वनडे में मैच में श्रीलंका को 317 रन से हराया. वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट खोकर 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली.




इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 73 रन पर आल आउट हो गई. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 4 विकेट झटके. इसी के साथ भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. इससे पहले बड़ी जीत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था. उसने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत ख़राब रही, उसके 5 विकेट सिर्फ 37 रन पर ही गिर गए थे. इसके बाद कप्तान दासुन शनाका से उम्मीद की थी, लेकिन वे सिर्फ 11 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हुए.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें