चाकू गोदकर ट्रांसजेंडर को दोस्त ने उतारा मौत के घाट - CG Sandesh

चाकू गोदकर ट्रांसजेंडर को दोस्त ने उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कालोनी में 22 वर्षीय ट्रांसजेंडर की उसके पुरुष मित्र और एक अन्य ने मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चाकू से गोद कर ट्रांसजेंडर को मौत के घाट उतारा।

घटना आश्रम इलाके के हरीनगर में स्थित ट्रांसजेंडर के फ्लैट में 10 जनवरी को हुई। आरोपियों की पहचान हिमांशु कुमार (20) और उसके सोनू कुमार (21) के रूप में हुई है। ट्रांसजेंडर ने हिमांशु को धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह दोनों के संबंधों के बारे हिमांशु के पिता को बता देगा।



पुलिस के मुताबिक, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हिमांशु मृतक का पुराना दोस्त था और अकसर फ्लैट पर आया-जाया करता था। हालांकि, पैसे नहीं देने पर दोनों के संबंधों को सार्वजनिक किए जाने की कथित धमकी मिलने के बाद उसने ट्रांसजेंडर की हत्या की साजिश की।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें