सोने-चांदी कीमतों में बड़ा उछाल, इतने रुपए तक बढ़ गए दाम…. - CG Sandesh

सोने-चांदी कीमतों में बड़ा उछाल, इतने रुपए तक बढ़ गए दाम….

नईदिल्ली :  वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,387 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,173 रुपये की तेजी के साथ 70,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।0 एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।’’

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,916 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी तेजी के साथ 24.22 डॉलर प्रति औंस पर थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कम बढ़ोतरी की उम्मीद से सोना नौ महीने के उच्चस्तर के करीब रहा। पिछले हफ्ते डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड आय भी क्रमशः दो प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत नीचे थी, जिससे सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला।’’

author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें