बीच सड़क चलती स्कूटी पर कपल का रोमांस, वीडियो वायरल होने पर ... - CG Sandesh

बीच सड़क चलती स्कूटी पर कपल का रोमांस, वीडियो वायरल होने पर लड़का गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ में चलती स्कूटी पर रोमांस करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल लड़की नाबालिग है। दोनों पर पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।



दरअसल, लखनऊ के हजरतगंज में लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए किस कर रही है। जो वीडियो वायरल हुआ उसमें लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है। उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होते ही लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है। पूरे मामले पर 2 टीमें लगाई गई और सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए।

बुधवार सुबह तक आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो के आधार पर हजरतगंज थाने में धारा 294, 279 भादवि के तहत मुकदमा लिखा गया था, आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह चिनहट का रहने वाला है और स्कूटी को सीज कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने नाबालिग लड़की के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें