स्वाति मालीवाल को कार चालक ने 15 मीटर तक घसीटा, आरोपी ने की ... - CG Sandesh

स्वाति मालीवाल को कार चालक ने 15 मीटर तक घसीटा, आरोपी ने की बदसलूकी

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने की घटना सामने आई है। बुधवार देर रात उनको एक कार चालक ने 10-15 मीटर तक घसीटा। यह वाकया तब हुआ जब कार चालक ने उन्हें कार में बैठने के लिए कहा और उन्होंने उसका विरोध किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।


पुलिस द्वारा आरोपी कार चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं स्वाति मालीवाल की ओर से अभी इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्वाति मालीवाल के साथ यह हादसा एम्स के गेट नंबर दो के सामने हुआ। उस वक्त वह रियलिटी चेक करने के लिए निकली थीं और उनकी टीम भी उनसे कुछ दूरी पर थी। यह घटना गुरुवार तड़के करीब 3:11 बजे की है। स्वाति मालीवाल से लिखित शिकायत को बाद आरोपी हरीश चंद्र(47) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी जब्त कर ली गई। आरोपी संगम विहार का रहने वाला है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें