विराट कोहली की टीम का अकाउंट हुआ हैक, नाम बदलकर किया ‘बोर एप... - CG Sandesh

विराट कोहली की टीम का अकाउंट हुआ हैक, नाम बदलकर किया ‘बोर एप यॉट क्लब’

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। विराट कोहली की टीम का अकाउंट हैक होने के बाद कई ऐसे पोस्ट किए गए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। आरसीबी की ओर से अब इस को लेकर सफाई भी पेश की गई है।



दरअसल, आरसीबी का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद ट्विटर पर NFT से जुड़े कई सारे पोस्ट किए गए। साथ ही प्रोफाइल का नाम और प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया गया। अकाउंट का नाम बदलकर Bored Ape Yacht Club कर दिया गया। अकाउंट का नाम और फोटो बदलने के बाद बायो समेत कई बदलाव किए गए। कई पोस्ट अभी भी मौजूद हैं, जिनमें NFT से जुड़ी जानकारी दी गई थी। बता दें कि ऐसा कई बार हो चुका है जब आरसीबी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ हो और इस तरह के पोस्ट किए गए हों।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें